पनागर: सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार एसयूवी कार ने मारी टक्कर, अज्ञात वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग
दिनांक 8-9 सितंबर की मध्य रात्री विजन महल की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी 700 कार ने सड़क किनारे खड़ी सफेद स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी थी,टक्कर इतनी भीषण थी की जिससे स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के वक्त कार में तीन लड़के सवार थे जो अत्यधिक नशे की हालत में थे और गाड़ी चलाने की स्थिति में नहीं थे, जिन्हें बाद में कुछ अन्य लोग मौके से अस