हरिहरगंज: बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मिला मंच, हरिहरगंज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राखी बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
हरिहरगंज नगर पंचायत अंतर्गत सतगावां मोहल्ला स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार के दोपहर 2 बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में भैया-बहनों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी कल्पनाशीलता व कला-कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर किया।