संग्रामपुर: 6.8 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, 2.3 किलो आभूषण बरामद
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर-बेलहर मुख्य मार्ग पर 28 अक्टूबर को दिनदहाड़े हुई 6 किलो 800 ग्राम चांदी के आभूषण की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर 2 किलो 300 ग्राम चांदी के आभूषण और एक मोबाइल बरामद किया गया है। वहीं, पांच अन्य आरोपित अब भी फरार हैं।