मेदिनीनगर (डालटनगंज): पत्नी को दहेज के लिए जलाकर मारने के आरोप में पति गिरफ्तार, मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा कचरवा टोला निवासी जनेश्वर गिरी को पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने शाम 7 बजे इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में मृतक के भाई बिहार के मुफ्सीलगंज थाना क्षेत्र के रावल बिगहा गांव निवासी अक्षय कुमार ने शहर थाना में मामला दर्ज कराया था।