डालटनगंज स्टेशन रोड में राहगिरों को लूटने के इरादे से 13 अप्रैल की रात जमा हुए दो लुटरों में से एक को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक सिक्सर, एक देसी कट्टा, दो गोली बरामद की गयी है। एक लुटेरा मौके से बैग फेंक कर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार लुटेरे की पहचान शहर थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन कुम्हार टोली के चंदन कुमार वर्मा पिता वंशी राम के रूप में हुई है।