पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के दुल्ही गांव में सोमवार को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो किशोर समेत तीन घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर पाटन के दुल्ही गांव घूमने जा रहे थे। इसी बीच उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।