थाना उटावड़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी पर कसा शिकंजा, भेजा जेल।
Aonenews अरविन्द बक्शी
जिला पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं सख्त दिशा-निर्देशों के तहत महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना उटावड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना उटावड़ प्रभारी निरीक्षक हरिकिशन से प्राप्त मामले की जानकारी के अनुसार 01 अक्टूबर 2026 को थाना उटावड़ क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ खेतों में चारा लेने जाने के दौरान दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत प्राप्त हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर त्वरित संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर गहन तफ्तीश शुरू की।
जांच के दौरान साक्ष्य एकत्रित किए गए। मामले की निष्पक्ष व प्रभावी जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने ठोस साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 05 नवंबर 2026 को मुख्य आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया।
आवश्यक कानूनी कार्यवाही उपरांत आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस मामले में शामिल सह-आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।