फरीदाबाद (खबर) फरीदाबाद के नागरिक अस्पताल बादशाह खान में करीब 50 लाख रुपए के डीजल घोटाले की जांच के बीच एक व्यक्ति खुद को विजिलेंस अधिकारी फरीदाबाद CMO के आफिस पहुंच खुद सीएमओ पर रौब झाड़ने लगा और नौकरी से निकलवा देने के बारे में भी बोलने लगा।
थोड़ी देर बाद सीएमओ को उसकी पहचान और बातचीत पर शक हो गया। उन्होंने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी राजिंदर सिंह के रूप में हुई है।
दरअसल, बीके अस्पताल में करीब 50 लाख रुपए के डीजल घोटाले की जांच चल रही है। इसी का फायदा उठाने के लिए आरोपी विजिलेंस अधिकारी बनकर अस्पताल पहुंचा था।
#हरियाणा #फरीदाबाद #नागरिकअस्पताल #बादशाहखान #फरीदाबादसीएमओ फर्जीविजिलेंसअधिकारी 50लाखडीजलघोटाला
Haryana Faridabad CivilHospital Badshahkhan FaridabadCMO FakeVigilanceOfficer 50LakhDieselScam
खबर जड़ से KHABAR JAD SE