Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
gurvinderpannu
Sirsa, Sirsa
| Oct 14, 2026
MORE NEWS
मानसा में हुए ह*त्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा फैसला...आप पंजाब सरकार और पुलिस की कारवाई से कितने सहमत है.. कॉमेंट में जरूर बताएं...क्या ये घर पर बुलडोजर चलना सही है या गलत
Sirsa, Sirsa | Oct 14, 2026
Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है! आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें #SirsaToday #sirsanews #EveningNews #SawanRainSirsa #SirsaUpdates #HaryanaNews #SirsaPolitics #SirsaBreakingNews #sirsasamachar #LocalNewsSirsa #SirsaStudents #HaryanaExams #EducationUpdatesSirsa #SirsaSchoolNews #YouthOfSirsa #SirsaMarket #SirsaVyapari #BusinessNewsSirsa #BazaarBulletin #SirsaDeals #KisanSirsa #SirsaAgriculture #MandiBhavSirsa #KhetiUpdate #HaryanaKisanNews #SirsaPolice #LawAndOrderSirsa #SirsaAdministration #DistrictUpdateSirsa #SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh #pccfharyana #ForestDepartmentHaryana
Sirsa, Sirsa | Oct 14, 2026
कुम्हारिया के सती दादी मन्दिर में आयोजित वार्षिक मेले में हरियाणा तथा राजस्थान के श्रद्धालुओं ने लगाई धोक व मांगी मन्नतें, भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन चोपटा।- गांव कुम्हारिया के सती दादी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले में बुधवार वार को आसोज शुदी चतुर्थी को हजारों श्रद्धालुओं ने सती दादी की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर प्रसाद चढाया व मन्नत मांगी। मन्दिर परिसर में विशाल मेला लगा व सती दादी सेवा समिति कुम्हारिया के तत्वावधान में भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे गायकों विक्रम ग्रोवर, रितु राठौड़ ने भजनों द्वारा सतीदादी की महिमा का गुणगान किया। व सुन्दर झांकी निकाल कर हजारों की संख्या में आए भक्तों को भाव विभोर कर दिया। मन्दिर में हवन-यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। हरियाणा-राजस्थान सीमा स्थित गांव कुम्हारिया में सती दादी मंदिर में बुधवार को शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मेला लगा। सती दादी की प्रतिमा के सामने धोक लगााने के लिए दूर-दूर से बङी संख्या मे श्रद्धालु आते हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक होती है। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद चढाया जाता है। बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें लग गई थी, उँट गाङियों, ट्रैक्टरों, जीपों व अन्य वाहनों में सवार होकर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। इसमें महिलाओं और बच्चों ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया। मन्दिर परिसर में लगी स्टालों पर महिलाओं ने मनिहारी का सामान व बर्तनों कि खरीददारी की तथा बच्चों ने खिलौने खरीदे। मन्दिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। भंडारा लगाकर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। मंदिर में प्रसाद के रूप में दूध, घी, पतासे, नमक, झाङू, चुनरी व चूङियाँ आदि चढाए। सतीदादी मन्दिर में आयोजित वार्षिक जागरण में सबसे पहले सतीदादी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया गया। भजन गायकों ने गणेश वन्दना व सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इनके द्वारा गाए भजन भजन दादी सती आ ज्या म्हानै दर्श दिखा ज्या ..पर श्रोता झूम उठे। इसके अलावा रितु राठौड़ ओर विक्रम ग्रोवर ने ओ मैया तेरी महिमा अपरम्पार.... व आ जा मां शेरावाली...भजन सुनाया। इसी बीच भगवान शिव पार्वती, राधा कृष्ण, हनुमानजी पर झांकी निकाली गई। सुन्दर झांकी ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर पुजारी रघुवीर शर्मा, सतीदादी सेवा समिति के सदस्य राजकुमार सिहाग,, साहब राम न्यौल, पृथ्वी सिंह, महेन्द्र सिंह सहित हजारों सती दादी के भक्त उपस्थित थे। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी भी की। मेले में व्यवस्था ग्रामीणों व श्री महारानी सती दादी सेवा समिति कुम्हारिया द्वारा कि गई।
Sirsa, Sirsa | Oct 14, 2026
नशे के खिलाफ पुलिस की दबिश, डिंग व भावदीन में 17 घरों की तलाशी सर्च अभियान । डिंग थाना प्रभारी की अगुवाई में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चला सर्च अभियान, डॉग स्क्वायड की भी ली मदद । सिरसा। जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सिरसा पुलिस ने गांव-गांव जाकर संदिग्ध लोगों की जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में डिंग थाना पुलिस ने गांव डिंग और भावदीन में नशे की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के घरों पर सर्च अभियान चलाया। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब 17 घरों में तलाशी ली। इस दौरान डॉग स्क्वायड की मदद से घरों और आसपास के क्षेत्रों की जांच की गई। डिंग थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना और नशे की गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाना है। पुलिस की ओर से ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, जिनके नशे के कारोबार में शामिल होने की आशंका है। नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें । थाना प्रभारी ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया गया। आमजन से अपील की गई कि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है तो बिना किसी डर के पुलिस को सूचना दें। सूचना के आधार पर ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई युवा नशे की गिरफ्त में आ गया है तो उसे धिक्कारने के बजाय नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। ऐसे युवाओं की जानकारी पुलिस को दें, ताकि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उनके इलाज और पुनर्वास की व्यवस्था कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। पुलिस ने लोगों से नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग देने की अपील की।
Sirsa, Sirsa | Oct 14, 2026
शहर थाना प्रभारी ने रामलीला मंच से नशे और साइबर अपराधों के खिलाफ अलख जगाई । शहर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने लोगों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ । सिरसा। रामलीला के मंच से अब मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में विष्णु क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के रामलीला ग्राउंड में पहुंचे शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने रात्रि में रामलीला देखने आए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। नशे के खिलाफ हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी शहर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि नशा आज समाज के सामने बड़ी चुनौती है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस के साथ-साथ परिवार और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें और उन्हें खेलों तथा सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ें। नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर बिना किसी देरी के पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें कॉल कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर भी लोगों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी निवेश योजनाओं और लालच भरे संदेशों से सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या पासवर्ड साझा न करें। यदि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा साइबर अपराध की शिकायत www.cybercrime.gov.in पर भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में सिरसा पुलिस नशे की मांग खत्म करने और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस मौके पर शहर के मौजूदा पार्षद सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Sirsa, Sirsa | Oct 14, 2026
परविंदर झोटा हत्याकांड: मान सरकार का बड़ा एक्शन! आरोपी अश्विनी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर। पंजाब में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार की सख्त कार्रवाई। #parwinderjhota #manngovernment #punjabpolice #bulldozeraction #sirsasandesh
Sirsa, Sirsa | Oct 14, 2026
परविंदर झोटा हत्याकांड: मान सरकार का बड़ा एक्शन! आरोपी अश्विनी के घर के बाद अब दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर। पंजाब में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार की सख्त कार्रवाई। #parwinderjhota #manngovernment #punjabpolice #bulldozeraction #sirsasandesh
Sirsa, Sirsa | Oct 14, 2026
Sirsa, Sirsa | Oct 14, 2026
- Sirsa News