सैदपुर: सुभाष पासी के छोटे भाई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोतीचंद पासी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, मुम्बई में होगा अंतिम संस्कार
सैदपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पासी के छोटे भाई और देवकली ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोतीचंद पासी का सैदपुर के अंतिम गांव डिलियाँ में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।