पटना ग्रामीण: विधानसभा में राजद विधायक ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी को “बुलडोजर बाबा” कहा, सदन में हंगामा
बिहार विधानसभा में चौथे दिन गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे माहौल उस समय गर्म हो गया जब राजद के वरिष्ठ विधायक कुमार सर्वजीत ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी को “बुलडोजर बाबा” कह दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह विभाग संभालने के बाद राज्य में बुलडोजर कार्रवाई बढ़ी है। सर्वजीत ने कहा कि गरीबों की झोपड़ियाँ न उजाड़ी जाएँ और कानून-व्यवस्था के नाम पर गरीब वर्ग को निशाना