पटना ग्रामीण: पटना: फायरिंग कर चेन छीनने के मामले में एक अपराधी गिरफ्तार, SP वेस्ट ने दी जानकारी
विशनपुरा गांव के पास दो बाइक सवारों के द्वारा एक व्यक्ति के चेन की छिनतई कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जप्त किया गया है। गुरुवार दोपहर 1:13 पर मामले की जानकारी पटना एसपी वेस्ट ममता कल्याणी ने दी है।