पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से बच्चे के अपहरण का अभियुक्त गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से 25 जुलाई को एक बच्चे का अपहरण किया गया था। इस मामले में 27 जुलाई को अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं गुरुवार को भी इसी मामले में एक अन्य मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है।