पटना ग्रामीण: विधायक राजू तिवारी ने विधानसभा में IAS संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
बिहार विधानसभा में गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे लोजपा (रामविलास) के विधायक राजू तिवारी ने विधानसभा में सीनियर IAS अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि संतोष वर्मा का यह बयान अत्यंत आपत्तिजनक है कि आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए, जब तक ब्राह्मण अपने घर की बेटियों की शादी हमारे घर में करने को तैयार न हों।