पटना ग्रामीण: विधान परिषद में CM नीतीश कुमार ने कहा, बिहार में अब 5.20 लाख सरकारी शिक्षक हैं
गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार में अब तक 28,900 शिक्षक BPSC के माध्यम से नियमित तौर पर सरकारी शिक्षक बने हैं। इसके साथ ही नियोजित शिक्षकों को मामूली परीक्षा देकर सरकारी शिक्षक बनाया जा रहा है, जिनमें से 2 लाख 62 हजार शिक्षक परीक्षा पास कर चुके हैं, जबकि 77 हजार शिक्षक अभी बचे हैं,जिन्हें दो और मौके दिए