नावानगर: पुलिस ने पोखरा टोला गांव से 20 लीटर शराब बरामद कर एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नावानगर थाना क्षेत्र के पोखरा टोला गांव से 20 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसपर नामजद एफआईआर दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार कारोबारी बगेन गोला थाना अंतर्गत छपरा गांव निवासी मंतेश कुमार है। नावानगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी, कि एक कारोबारी उक्त गांव के सुखारी यादव के पास से शराब खरीदकर ले जा रहा है।