नावानगर: नावानगर एवं केसठ गांव से कोर्ट वारंटी एवं मारपीट कांड के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
नावानगर एवं केसठ गांव से कोर्ट वारंटी एवं मारपीट कांड के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में केसठ गांव जुमन खान व अब्दुला खान है। जो मारपीट के दोनों अभियुक्त हैं। वहीं नावानगर गांव के कोर्ट वारंटी जगनारायण सिंह है। इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने की।