नावानगर: नावानगर में 15 एवं डफाडिहरी में 7 उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल पर जेई ने काटा उनका कनेक्शन
नावानगर में 15 एवं डफाडिहरी में 7 उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया होने पर जेई ने उनका कनेक्शन काटा है। इसकी जानकारी जेई विपिन किशोर ने सोमवार को दिया। उन्होंने बताया कि इन उपभोक्ता के पास काफी दिन से बिजली बिल बकाया था। बार-बार सूचना के बाद भी उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने में आनाकानी कर रहे थे।