नावानगर: हरोजा में परिवार के प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मायके वालों ने हत्या का दर्ज कराई एफआईआर
हरोजा गांव में परिवार के प्रताड़ना से तंग आकर बुधवार को एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाकर सिकरौल थाना में पति समेत तीन लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराया हैं। मृतिका की पहचान सरोजा गांव निवासी मुन्ना यादव की पत्नी पूजा देवी के रुप में हुई है।