नावानगर: सोनवर्षा में एक बाइक चालक ने अज्ञात वाहन में पीछे से मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत एक जख्मी
सोनवर्षा में एक बाइक चालक ने अज्ञात वाहन में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वही बाइक पर सवार एक युवक गंभीररुप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान दावथ थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी निहाल अनुराग बताया जाता है। वही जख्मी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। चूंकि घटना के बाद ही स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए पटना भेज दिया था।