प्रखंड कांग्रेस कार्यालय महागामा में बुधवार की शाम 3 बजे भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी की 141 वां जयंती मनाई गई। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस दौरान कई वक्ताओं ने राजेंद्र प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज और देश का उत्थान संभव है।