कोईलवर: कोईलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में वाहन जांच के दौरान विधि-विरुद्ध बालक को अवैध देशी कट्टा के साथ निरुद्ध किया गया
कोईलवर थाना पुलिस ने नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान एक विधि-विरुद्ध बालक को अवैध हथियार के साथ निरुद्ध किया है। उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा और और बाइक बरामद किया गया है। थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने शनिवार की दोपहर 2:00 बजे बताया कि बरामद हथियार को जप्त कर लिया गया तथा मामले में विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।