कोंच: कोंच में चोरी करते 3 चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा
Konch, Gaya | Aug 1, 2026 थाना क्षेत्र के कोराप पंचायत अंतर्गत छत्तीहर-भीखनपुर मोड़ के पास मोती बिगहा के बधार में शुक्रवार की रात चोरी कर रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों की जमकर पिटाई करने के बाद डायल 112 की टीम को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से इलाके में मोटर, तार और समरसेबुल चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं।