चौरीचौरा: विधायक ने छह प्रमुख सड़कों को जनता के नाम किया समर्पित
चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के राजी जगदीशपुर स्थित बागेश्वरी चौराहे पर शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में निर्माणाधीन छह प्रमुख लंबी सड़कों को जनता को समर्पित किया। सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।