फर्रुखाबाद: डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने कहा, एक ही शिकायत में जनता को मिले समाधान, बार-बार न लगाने पड़े चक्कर, यह रहेगी प्राथमिकता
फर्रुखाबाद में नवनियुक्त DM डॉ अंकुर लाठर ने चार्ज संभाला। उन्होंने मंगलवार दोपहर 3:35 PM मीडिया से बात करते हुए कहा कि जन समस्याओं का एक ही शिकायत में निस्तारण हो जनता को कलेक्ट्रेट सहित किसी भी सरकारी दफ्तर में बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़े यह सुनिश्चित किया जाएगा। जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर भी कठोर कार्रवाई होगी।