सिकंदराराऊ: कासगंज पुलिस ने सिकंदराराऊ के मोहल्ला बारहसैनी से 45 दिन के एक बच्चे को बरामद किया
कासगंज पुलिस ने मोहल्ला बारहसैनी से 45 दिन के एक बच्चे को बरामद किया है। बच्चे को अपने साथ लाने वाले दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया। मां ने कथित तौर पर सिकंदराराऊ के दंपति को बच्चा बेच दिया। बच्चे के पिता ने कासगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सिकंदराराऊ से बच्चे को बरामद कर दोनों दंपति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और रकम भी बरामद कर ली।