कोडरमा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ने जयनगर प्रखंड सभागार में सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिसअधिकारी के साथ की बैठक
जयनगर प्रखंड सभागार में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मेघा भारद्वाज ने जयनगर प्रखंड सभागार में सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गोहद पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित सेक्टर का निरीक्षण किया।