भरगामा: छठ घाटों की तैयारी को लेकर व्रती थे मायूस, पूर्व मुखिया ने निजी खर्च से पानी व बिजली व्यवस्था का उठाया बीड़ा
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भरगामा प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। हालांकि, कोसी-मेची परियोजना के कार्य के कारण क्षेत्र से गुजरने वाली नहरों में पानी नहीं रहने से छठ घाटों की तैयारी को लेकर व्रतियों और श्रद्धालुओं में मायूसी थी।