प्रतापगढ़: अमावा के पास ई रिक्शा पलटने से कोल निवासी किशोरी की हुई मौत
अंतू थाना क्षेत्र के कोल निवासी जियालाल बृहस्पतिवार की शाम करीब 4 बजे अपनी 9 वर्षीय पुत्री सलोनी को साथ लेकर ई-रिक्शा से अपनी रिश्तेदारी अमावा जा रहे थे। अमावा के पास बाइक को बचाने में ई रिक्शा गड्ढे में पलट गया। सलोनी ई रिक्शा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग एवं परिजन उसे इलाज हेतु ले गए, जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया।