खामी की जागरण टीम ने देर रात तक भजनों से बांधा समां, मां जगदंबे की आराधना में झूमे श्रद्धालु
अमरवाड़ा के आजाद वार्ड में चौरसिया परिवार ने कराया देवी जागरण, मनोकामना ज्योति कलश के शुभ अवसर पर हुआ आयोजन
अमरवाड़ा। नगर के आजाद वार्ड स्थित चौरसिया परिवार के निवास स्थान पर मनोकामना ज्योति कलश के शुभ अवसर पर देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में ग्राम खामी से आई जागरण टीम ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
जागरण टीम ने अपनी मधुर भजन प्रस्तुतियों से देर रात्रि तक समां बांधे रखा। इस दौरान मां जगदंबे की आराधना की गई और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस अवसर पर चौरसिया परिवार के सतीश चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, विनोद चौरसिया, विनय चौरसिया सहित समस्त परिवार के सदस्यों ने आयोजन में शामिल हुए श