राजनांदगांव: आदर्श नगर डोंगरगढ़ में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार और सोने के जेवरात किए जब्त
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर में बीते 5 जुलाई को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों द्वारा 950000 के सोने चांदी और नगद की चोरी की गई थी,पुलिस ने मामले में किराए की चार पहिया वाहन से चोरी करने आए आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवर बरामद किए हैं।