राजनांदगांव: जिले मे श्रम विभाग द्वारा 2216 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं अंतर्गत 1 करोड़ 16 लाख 72 हजार रूपए से किया गया लाभान्वित
राजनांदगांव जिले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है,जिसके तहत राजनांदगांव जिले में 2216 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत एक करोड़ 16 लाख 72 हजार रुपए से लाभान्वित किया गया।जिसके अंतर्गत मिनीमाता महतारी जतन योजना,मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना और अन्य योजनाएं शामिल हैं।