राजनांदगांव: डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने चाकू लेकर लड़की को दौड़ने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई
राजनांदगांव के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी पारा में एक लड़की को उसके घर के आगे गली में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर मरने के लिए दौड़ा रहा है,जिसे पकड़ कर रखे हैं की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया।जहां आरोपी के पास से एक नग धारदार चाकू को पुलिस द्वारा बरामद कर आरोपी के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।