राजनांदगांव: जिले के 91 श्रद्धालु अयोध्या में श्री रामलला दर्शन के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन से हुए रवाना
राज्य शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के तहत राजनांदगांव जिले के 91 श्रद्धालु अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हुए।कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले की सभी विकासखंडों के 91 श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्री रामलला दर्शन के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन भेजा गया,जहां से सभी श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए।