इगलास: इगलास के कोतवाली क्षेत्र के गांव करथला निवासी युवक के साथ आधा दर्जन लोगों ने किया मारपीट का आरोप
Iglas, Aligarh | Aug 22, 2026 इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव करथला निवासी एक युवक ने आधा दर्जन लोगो पर रास्ते में रोककर उसके साथ जमकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसे बचाने आए उसके मित्र को भी आरोपियों ने पीटा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। वही पीड़ित युवक द्वारा इगलास कोतवाली पुलिस को शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगाई है।