इटावा: भरथना के मोड़ी स्थित सेंगर नदी पुल पर दो ऑटो की भिड़ंत में दंपत्ति समेत 7 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Etawah, Etawah | May 21, 2025 भरथना के गांव मोढ़ी में बुधवार दोपहर 4 बजे सेंगर नदी पुल के पास दो ऑटो की आमने सामने टक्कर में दंपति सहित सात लोग घायल हो गए। जिसमें ऊसराहार के गांव वैगवां निवासी राजकिशोर अपने ससुराल ऑटो से बकेवर के चंदपुरा निहाल पत्नी रेखा, दो पुत्र दर्पण पांच वर्ष, आरव ढाई वर्ष व एक पुत्री रूबी चार वर्ष समेत दो अन्य महिला शामिल है। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।