इटावा: फूफई के पास डीसीएम से टकराकर बाइक सवार दो दोस्त हुए घायल, पुलिस ने भिजवाया अस्पताल
Etawah, Etawah | May 21, 2025 शहर कोतवाली के गाड़ीपुरा निवासी अफसार का 18 वर्षीय बेटा समीर और 22 वर्षीय करीम पुत्र वसीम दोनों बकेवर में एक स्विमिंगपूल में नहाने गए थे। बुधवार शाम साढ़े 4 बजे बाइक से लौट रहे थे। तभी आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर फूफई ओवरब्रिज के पास खड़ी डीसीएम में बाइक टकराने से दोनों युवक घायल हो गए। सूचन पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार जारी है।