इटावा: मूंज गाँव में DM की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री व जीरो पावर्टी पर चौपाल, 25 परिवारों को किया गया चिन्हित
Etawah, Etawah | May 21, 2025 आज बुधवार सुबह 11 बजे सदर तहसील के मूंज गाँव में DM शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री व जीरो पावर्टी के संबंध में किसानों की चौपाल लगाई गई। जिसमें किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की गई। इसके साथ ही 45 किसानों की उपस्थिति में फार्मर रजिस्ट्री की साथ ही निर्धनतम 25 परिवारों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के लिए चिन्हित किया।