आंदर: मानपुर पतेजी गांव के चवर में लगी भीषण आग ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू
Andar, Siwan | Apr 25, 2024 आंदर प्रखंड के मानपुर पतेजी गांव के चवर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। जिसमें खेत मे रखा हुआ गेंहू का पुवाल जलकर राख हो गया। वहीं आग की लपक चिमनी के तरफ बढ़ती जा रही थी। जिसके बाद चिमनी मालिक राधेश्याम दुबे, नीलेश कुमार, बंटी कुमार, सोनेलाल राम समेत आदि ग्रामीणों द्वारा पानी मोटर चलकर आग पर काबू पाया गया।