आंदर: जयजोर पँचायत में भाकपा माले कार्यकर्ताओ ने पार्टी का मनाया 56 वा जन्मदिवस
Andar, Siwan | Apr 22, 2024 आंदर प्रखंड के जयजोर पंचायत में माले नेता मुन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में माले कार्यकर्ताओ ने पार्टी का 56 वा जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पार्टी का झंडातोलन कर फहराया गया। पार्टी के नेताओ ने इंकलाब जिंदाबाद,भाकपा माले जिंदाबाद का नारा लगाया। इस दौरान गोरख साह, मुन्ना पंडित, दीनानाथ राम समेत दर्जनों माले नेता उपस्थित थे।