आंदर: युवक की हत्या मामले में आंदर व सैदपुरा गांव से आर्केस्ट्रा संचालक व उसके साथी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
Andar, Siwan | Apr 23, 2024 आंदर एवं सैदपुरा गांव से गिरफ्तार आर्केस्ट्रा संचालक व एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर आंदर थाना की पुलिस ने मंगलवार को सिवान जेल भेज दिया हैं। वहीं गिरफ्तार दोनो आरोपी की पहचान पूजा आर्केस्ट्रा संचालक सह आंदर बाजार गांव निवासी रविन्द्र कुमार प्रसाद उर्फ कन्छेदा एवं हसनपुरा थाना के सैदपुरा गांव निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई है।