आंदर: जयजोर पँचायत में स्वच्छता कर्मियों द्वारा जोर शोर से कचरा का किया जा रहा उठाव
Andar, Siwan | Apr 24, 2024 आंदर प्रखंड के जयजोर पंचायत में बीडीओ कुणाल कुमार के आदेश पर मुखिया राजू साह के देख रेख में बुधवार को स्वच्छता कर्मियों द्वारा जोर शोर से हर घर से कचरा का उठाव किया जा रहा है। साथ ही कचरा उठाव का शुल्क भी लिया जा रहा है। इस दौरान स्वच्छता पर्यवेक्षक अजितेश प्रकाश सिंहा, स्वच्छता कर्मी अमित कुमार श्रीवास्तव, हरेंद्र कुमार समेत आदि लोग उपस्थित थे।