बांका: भीषण ठंड के कारण बांका में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद, डीएम का आदेश
Banka, Banka | Dec 31, 2025 बांका जिले में भीषण ठंड को देखते हुए डीएम नवदीप शुक्ला ने 1 जनवरी से 5 जनवरी तक स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र शिक्षण संस्थान को बंद करने का आदेश बुधवार की दोपहर 12 बजे जारी किया है। जारी किए गए आदेश में जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की सभी कक्षाएं 5 जनवरी तक बंद रहेंगी।