बांका: सिहो गांव में खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Dec 31, 2025 बांका थाना क्षेत्र के सिहो गांव में खाना बनाने के दौरान एक महिला आग से झुलस गई। बुधवार की सुबह 11:00 महिला का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार सिहो गांव निवासी शब्बू यादव की पत्नी मानती देवी सुबह के समय अपने घर में चूल्हा पर खाना बना रही थी। इस दौरान महिला का साड़ी का एक तरफ का हिस्सा आग में चला गया।