बांका: लीलातरी मोहनपुर सड़क पर ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Banka, Banka | Dec 31, 2025 बांका जिले के लीलातरी मोहनपुर सड़क पर ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। बुधवार की दोपहर 1:00 बजे सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी दीपक कुमार दास के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार की देर संध्या अपने घर जा रहा था इस दौरान लीलातरी मोहनपुर के पास ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दिया जिसमें उसकी मौत हो गई।