बांका: सहकार भवन में नोडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित, किसानों को मिलेगी मौसम और बीज की जानकारी
Banka, Banka | Dec 31, 2025 विभाग के नोडल पदाधिकारी कुमार वीरेंद्र की अध्यक्षता में आज दोपहर 12 बजे सहकार भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें भागलपुर-बांका सब्जी संघ के अध्यक्ष नीतू सिंह शामिल हुए। बैठक में विभागीय अधिकारियों, कर्मियों और विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत सभी सदस्यों के परिचय के साथ की गई।