बांका: बांका जिले के 91 केंद्रों पर 10 जनवरी से इंटर की प्रायोगिक परीक्षा होगी शुरू
Banka, Banka | Dec 31, 2025 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर के प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी से जिले भर में शुरू हो रही है। बुधवार की दोपहर 12:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 233 इंटर स्कूलों के बच्चे 91 केंद्र पर प्रायोगिक परीक्षा देंगे। जिसको लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा तैयारी की जा रही है।