सहारनपुर: कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले में कमेटी को राहत, हाईकोर्ट ने 6.41 करोड़ जुर्माने की वसूली पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मस्जिद कमेटी को अंतरिम राहत देते हुए प्रशासन की ओर से लगाए गए 6.41 करोड़ रुपए के जुर्माने की वसूली पर रोक लगा दी। अदालत ने प्रदेश सरकार को तीन सप्ताह के भीतर काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया है।