लखीसराय: लखीसराय के धर्मरायचक मोहल्ला से पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, उसे कोर्ट में पेश किया गया
लखीसराय धर्मरायचक मोहल्ला से पुलिस ने 375 मिलीलीटर का 18 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.जिसे शनिवार की अपराह्न 1:30 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेज दिया गया. मामले में पुलिस ने रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के डकरा गांव निवासी अजय सिंह के पुत्र कर्मशील प्रियदर्शी को गिरफ्तार किया है. लखीसराय थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज किया गया है.