लखीसराय: लखीसराय बाईपास से पुलिस ने चार व्यक्तियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया, उन्हें कोर्ट में पेश किया गया
शुक्रवार की पूर्वाह्न 3:55 बजे कवैया थाना की पुलिस ने लखीसराय बाईपास में स्कॉर्पियो पर सवार 4 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. जिसे अपराह्न 2 बजे लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस के मुताबिक लखीसराय बाईपास में हनुमान मंदिर के समीप स्कॉर्पियो दीवार से टकरा गया छानबीन में पता चला की स्कार्पियो चालक एवं उसे पर सवार तीन व्यक्ति नशे की हालत में थे.